नगर निगम की बड़ी कार्रवाईः 20 बड़े बकायेदारों से साढ़े नौ लाख वसूले, सोमवार से संपत्ति सील करने की तैयारी

Major crackdown by the Municipal Corporation: ₹9.5 lakh recovered from 20 major defaulters; preparations underway to seal properties starting Monday.

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर निगम के राजस्व विभाग ने शहर में व्यवसायिक प्रतिष्ठान वाले बडेघ् बकायादारों से वसूली का अभियान चलाया। बीस बडे बकायादारों से करीब साढे नौ लाख की वसूली की गयी। सोमवार से बडेघ् बकायादारों की सम्पत्ति सील की कार्रवाई शुरु की जायेगी।
नगरायुक्त के निर्देश पर राजस्व विभाग द्वारा वसूली के लिए तीन टीमों का गठन कर अभियान शुरु किया गया। कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि व्यवसायिक सम्पति के जिन बकायादारों को गत वर्ष बकाया बिल व नोटिस प्राप्त कराये गए थे लेकिन उनके द्वारा निगम का गृहकर/जलकर जमा नहीं कराया गया है ऐसे बकायादारों से वसूली के लिए अभियान चलाया गया। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा के नेतृत्व में कोर्ट रोड पर बडेघ् बकायादारों की सम्पत्ति सील करने के लिए जब राजस्व विभाग की टीम पहुंची तो बकायादारों में खलबली मच गयी। चार बडेघ् बकायादारों पर करीब आठ लाख रुपये बकाया था, जिसके सापेक्ष तीन लाख जमा कराते हुए शेष बकाया एक माह में जमा कराने का आश्वासन बकायादारों ने दिया है।
सीटीओ संगीता गुप्ता तथा कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में दूसरी टीम ने वार्ड 16 दिल्ली रोड पर चार बकायादारों के प्रतिष्ठान सील करने की कार्रवाई शुरु की तो उन्होंने दो लाख 80 हजार रुपये जमा कराते हुए शेष राशि एक सप्ताह में जमा कराने का आश्वासन अधिकारियों को दिया। इन बकायादारों की ओर करीब 14 लाख रुपये बकाया थे। इसके अलावा वार्ड 24 में घंटाघर के निकट भी चार बकायादारों ने करीब साढे आठ लाख के बकाया के सापेक्ष दो लाख 62 रुपये तत्काल मौके पर जमा कराये और शेष राशि शीघ्र जमा कराने का वायदा अधिकारियों से किया। कार्यवाहक कर अधीक्षक मनीष चौहान के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने भी एक लाख रुपये की वसूली की। वसूली टीम में राजस्व निरीक्षक सुशील, जीशान, अंशुल के अलावा सुरक्षा अधिकारी हरिप्रकाश कसाना व प्रवर्तन दल के जवान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *