- विशुपाल और अर्पित ने जीता गोल्ड, यश व अंगद को मिला सिल्वर
सहारनपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में चित्रकूट में 10 से 13 जुलाई 2026 तक आयोजित हुई उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता मे सहारनपुर मंडल के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
सहारनपुर के क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल के मुक्केबाज विशुपाल पाल ने स्वर्ण, अर्पित आर्य ने स्वर्ण, यश (मुजफ्फरनगर) ने रजत, व अंगद (मुजफ्फरनगर) ने रजत पदक जीतकर सहारनपुर मंडल का नाम रोशन कर दिया। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित स्वागत समारोह में सहारनपुर के क्रीडाधिकारी राहुल चोपड़ा ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी खेल भावना की सराहना की। उन्होने कहा कि खिलाडियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। यह जीत जिले के अन्य उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने बॉक्सिंग कोच प्रवीन कुमार को भी शुभकामनायें दी।
खिलाड़ियों की इस गौरवमयी उपलब्धि पर सहारनपुर के क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा, बॉक्सिंग कोच प्रवीन कुमार, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अमित जैन, सचिव रितु देवी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, आदेश कुमार, प्रियंका चौहान, गौरव, अभिषेक चौधरी, पुनीत आर्य, आशीष कुमार, कनिष्ठ सहायक पुष्पपाल सिंह चौहान, शिवनंदन, जनेन्दर, सुप्रिया, आकाश, सन्नी, जयश्री गुप्ता आदि खेल प्रेमियों ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
यूपी स्टेट जूनियर बॉक्सिंग में सहारनपुर मंडल का जलवा