सहारनपुर। सुंदरपुर स्थित सॉलिटेयर क्रिकेट ग्राउंड में रविवार 12 जुलाई की रात 3 मैचों की डे-नाइट सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला गया। इस मैच में शाश्वतम 11 ने एचएमए 11 को एकतरफा अंदाज में हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए शाश्वतम 11 की ओर से अभिषेक सिंह ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 160 रन बनाए। उनके अलावा दीपांशु शर्मा ने 30 और कप्तान डॉ. गोपाल शर्मा ने 13 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचएमए 11 की टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। टीम की ओर से जैश ने 57 और अभिषेक ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में शाश्वतम 11 के शुभम धीमान ने 3 विकेट लिए। डॉ. आर.एस. त्यागी, आदित्य और दीपांशु ने 1-1 विकेट झटके। एचएमए 11 से वसीम अकरम ने 2 और आकिब जावेद ने 1 विकेट लिया।
मैच के बाद पुरस्कार वितरण किया गया। बेस्ट बैट्समैन अभिषेक सिंह, बेस्ट बॉलर शुभम धीमान और बेस्ट फाइटर खिलाड़ी जैश को सम्मानित किया गया। दोनों टीमों के कप्तान डॉ. गोपाल शर्मा और डॉ. शिशिर भारद्वाज को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शाश्वतम 11 के कोच डॉ. आर.एस. त्यागी और एचएमए 11 के कोच डॉ. संदीप तंवर मौजूद रहे।
अभिषेक सिंह के तूफानी 160 रन, शाश्वतम 11 ने एचएमए 11 को हराकर 3-0 से जीती डे-नाइट क्रिकेट सीरीज