एनसीसी गर्ल्स बटालियन ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

NCC Girls' Battalion conveys the message of environmental conservation through a tree plantation drive.

सहारनपुर। उद्यान विभाग, नगर निगम, सहारनपुर द्वारा आयोजित वृक्षारोपण अभियान में 26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, सहारनपुर के कैडेटों ने सहभागिता की। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आर के माही, सेना मेडल के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में 45 सीनियर विंग एनसीसी कैडेट, एएनओ कैप्टन शकुंतला देवी तथा नायक सुनील कुमार ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान कैडेटों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर पौधों के संरक्षण एवं उनके नियमित रखरखाव का संकल्प भी लिया गया। 26 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, सहारनपुर द्वारा समय-समय पर सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों का आयोजन एवं उनमें सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाती है, जिससे कैडेटों में सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं सेवा भावना का विकास हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *