Nazia Naaznazianaaz62Edit Profile
सहारनपुर। डायबिटीज के इलाज के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बदलाव सामने आया है। वरिष्ठ फिजीशियन, हृदय रोग एवं डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि अब सप्ताह में केवल एक बार लगने वाला बेसल इंसुलिन भारत में उपलब्ध हो गया है। इससे उन मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें लंबे समय से नियमित रूप से इंसुलिन लेना पड़ता है।
डॉ. मिगलानी के अनुसार, एक विदेशी कंपनी द्वारा विकसित यह नई बेसल इंसुलिन थेरेपी विदेशों के बाद अब भारत में भी लॉन्च की गई है। उन्होंने कहा कि यह नई सुविधा मरीजों के लिए उपचार को अधिक सुविधाजनक बना सकती है। हालांकि, किस मरीज के लिए यह इंसुलिन उपयुक्त है, इसका निर्णय चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि डायबिटीज को नियंत्रित रखने के लिए दवा के साथ-साथ संतुलित जीवनशैली भी बेहद जरूरी है।मरीजों को अपने भोजन में पत्तेदार हरी सब्जियां, साबुत अनाज शामिल करना चाहिए तथा सप्ताह में कम से कम 150 मिनट नियमित मॉर्निंग वॉक या अन्य शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए। डॉ. संजीव मिगलानी ने मरीजों से अपील की कि वे किसी भी नई दवा या इंसुलिन को स्वयं शुरू न करें, बल्कि अपने चिकित्सक से परामर्श लेकर ही उपचार में बदलाव करें।