कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर नगरायुक्त ने की ऑनलाइन बैठक

Municipal Commissioner holds online meeting regarding preparations for Kanwar Yatra.
  • नगरायुक्त ने निगम अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर किया मंथन
    सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने कांवड़ यात्रा में निगम द्वारा की जाने वाली तैयारियों पर निगम अधिकारियों के साथ ऑन लाइन मंथन किया। उन्होंने कांवड यात्रा को पूरी तरह प्लास्टिक/पॉलीथिन मुक्त रखने तथा कांवड मार्ग पर स्वच्छता के लिए कूड़ा नियंत्रण पर जोर दिया। उन्होंने सुरक्षा के लिए कैमरों द्वारा की जाने वाली निगरानी, साफ-सफाई, एंटी लार्वा व चूना आदि के छिड़काव, पेयजल आपूर्ति, कांवड़ियों के स्नान के लिए जलापूर्ति, मोबाइल टॉयलेट, प्रकाश व्यवस्था आदि सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अविलंब कार्ययोजना तैयार कर उसे क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।
    नगरायुक्त ने कांवड़ यात्रा पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए कैमरों की जानकारी ली, जिस पर जीएम स्मार्ट सिटी दिनेश सिंघल ने बताया कि कैलाशपुर से पीएण्डटी सेंटर अंबाला रोड तक 90 कैमरे रहेंगे, इसके अलावा पांच स्थानों से बढ़ाकर दस स्थानों पर पब्लिक एडेªस सिस्टम की व्यवस्था रहेगी। नगरायुक्त ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ यात्रा पर अतिक्रमण अभियान चलाने के निर्देश प्रवर्तन दल को दिए। उन्होंने पार्किंग, वेंडिंग तथा पेड़ों की कंटाई-छंटाई आदि व्यवस्थाओं को समय से पूरी तरह दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने कांवड़ शिविरों में पेयजल की आपूर्ति तथा कांवड़ियों के स्नान के लिए निर्धारित स्थलों पर मिनी सबमर्सिबल बोरिंग की व्यवस्था करने, पानी के टैंक व मोबाइल टैंकरों की व्यवस्था के अलावा प्रत्येक कांवड़ शिविर में आवश्यकतानुसार शावर, टोंटी तथा पाइप आदि की व्यवस्था शिविर शुरु होने से पहले ही करने के निर्देश दिए। स्वच्छता के लिए उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग पर स्वच्छता के लिए आवश्यक है कि कूड़ा फैलने से रोका जाए, उन्होंने बडेघ् कूड़ा कंटेनरों के अलावा शिविरों के आस-पास छिद्रयुक्त ड्रम आदि रखने का भी सुझाव दिया ताकि पत्ते-गिलास आदि डिस्पोजेबल सामग्री उसमें एकत्रित की जा सके।
    नगरायुक्त ने इसके अतिरिक्त भी अनेक व्यवस्थाओं के सम्बंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ऑन लाइन बैठक में अपर नगरायुक्त मृत्युंजय, सहायक नगरायुक्त जे पी यादव, बिकास धर दुबे, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह व पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी तथा उद्यान प्रभारी डॉ. संदीप मिश्रा के अलावा निगम के सभी विभागाध्यक्ष और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *