सहारनपुर। जहां चाह, वहां राह की कहावत को सहारनपुर के युवा शोधकर्ता और उद्यमी कुमार सत्यम ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर सच कर दिखाया है। कुमार सत्यम द्वारा विकसित एआई-आधारित डिस्ट्रिक्ट एआई नेक्सस मॉडल को अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के प्रतिष्ठित श्इनोवेट फॉर इंपैक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह गौरवपूर्ण सम्मान स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित श्एआई फॉर गुड ग्लोबल समिट-2026 के दौरान प्रदान किया गया। कुमार सत्यम सीईक्युयू लैब्स के संस्थापक और सीईओ हैं।
कुमार सत्यम ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म पारंपरिक ई-गवर्नेंस से आगे बढ़कर एक आधुनिक इंटेलिजेंट गवर्नेंस प्लेटफॉर्म के रूप में काम करता है। यह सरकारी आदेशों, नागरिक शिकायतों, जीआईएस डेटा, सीसीटीवी नेटवर्क और आपातकालीन सेवाओं को एक मंच पर जोड़ता है।
इसकी सबसे बड़ी खूबी इसका रिट्राइवल-आगमेंटेड जनरेशन आधारित इंजन है, जो सरकारी नियमों और आधिकारिक दस्तावेजों को खोजकर प्रशासनिक अधिकारियों को बिल्कुल सटीक व प्रमाणित सुझाव देता है। यह मॉडल इंटरनेट न होने पर भी सिक्योर एज कंप्यूटिंग तकनीक से काम कर सकता है और भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। इस मॉडल का उत्तर प्रदेश के ललितपुर और बहराइच जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत सफल परीक्षण किया जा चुका है। परीक्षण के दौरान इसने फील्ड मॉनिटरिंग और प्रशासनिक कार्यों की गति बढ़ाने में सकारात्मक परिणाम दिए, जिससे अधिकारियों का प्रतिदिन 2 से 3 घंटे का समय बचा। इस प्रोजेक्ट की सफलता में बहराइच के जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी का भी विशेष प्रशासनिक सहयोग रहा।
अपनी इस वैश्विक उपलब्धि पर कुमार सत्यम ने कहा, ष्एआई का असली उद्देश्य तकनीक को आम लोगों और अधिकारियों के लिए सरल व भरोसेमंद बनाना है। जिस तरह यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को आसान बनाया, ठीक उसी तरह आने वाले समय में एआई भी शासन व्यवस्था को अधिक तेज, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाएगा।
सहारनपुर के युवा उद्यमी कुमार सत्यम ने वैश्विक पटल पर चमकाया देश का नाम