भारतीय निष्काम सेवा मंडल द्वारा 6 अगस्त से लगेगा पांचवां भव्य कांवड़ सेवा शिविर

The fifth grand Kanwar Seva Camp will be organized by Bharatiya Nishkam Seva Mandal from 6th August.

सहारनपुर। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था भारतीय निष्काम सेवा मण्डल, सहारनपुर द्वारा आगामी 06 अगस्त से पंचम भव्य काँवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया जा रहा है। यह शिविर भोलेनाथ की असीम कृपा और इच्छा तक निरंतर जारी रहेगा। शिविर की तैयारियों को लेकर मण्डल परिवार पूरे उत्साह के साथ जुटा हुआ है। इसी कड़ी में भारतीय निष्काम सेवा मण्डल के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर से मुलाकात की। मण्डल पदाधिकारियों ने उन्हें काँवड़ सेवा शिविर 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए भावभीना और सादर निमंत्रण पत्र सौंपा।
मण्डल के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष से आग्रह करते हुए कहा कि, शिविर में आपका आगमन हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी और इससे काँवड़ यात्रियों की सेवा में लगे कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन होगा। इस गरिमामयी अवसर पर मण्डल के प्रमुख पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से राजा जैन, दीपक गुप्ता, गौरव जैन, राहुल अग्रवाल, चेतन सैनी आदि उपस्थित रहे। काँवड़ शिविर के आयोजन को लेकर मण्डल के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और सभी का कहना है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवभक्तों की सेवा पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *