अवैध पशु कटान करते दो शातिर दबोचे

Two notorious individuals nabbed while illegally slaughtering animals.

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध पशु कटान व अवैध मांस कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली मंडी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण और मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने निसार रोड स्थित फईम मीट वाले की दुकान के पास से अवैध रूप से पशु कटान करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ में अपने नाम अजीम पुत्र बहार अहमद निवासी दाऊद सराय, निकट राघंडो का पुल मस्जिद, थाना कुतुबशेर, सहारनपुर एवं सादिक पुत्र राशिद निवासी मोहल्ला शीराजान, निकट मोची वाली मस्जिद, थाना कुतुबशेर, सहारनपुर बताये है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे और निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध उपकरण और मांस बरामद किया है।
1 मृत कटिया भैंस अधकटी अवस्था में, जिसके गर्दन और पैर कटे हुए अवशेष मिले। कटान के उपकरण 01 कुल्हाड़ी, 01 स्टील की छोटी परात, 01 स्टील प्लेट, 03 लोहे के हुकनुमा कांटे और 01 कंप्यूटराइज्ड तौल कांटा मय झाबा एवं 1 चापड़ और 02 अदद नाजायज छुरियां (प्रति अभियुक्त एक-एक छुरी बरामद की गयी।
पुलिस पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने संयुक्त रूप से बताया कि यह मीट की दुकान फईम नामक व्यक्ति की है। वे लोग मौका देखकर यहां बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के अवैध रूप से पशु कटान का काम करते थे। इसके बाद तैयार मांस को शहर की अन्य मांस की दुकानों पर सप्लाई कर दिया जाता था और उससे मिलने वाले मुनाफे को वे आपस में बांट लेते थे। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली मंडी में अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *