लाखों की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Smuggler arrested with charas worth lakhs.

सहारनपुर। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओरष् अभियान के तहत थाना गंगोह पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 400 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए परिक्षेत्र के तीनों जनपदों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक इन्द्रेश कुमार के नेतृत्व में थाना गंगोह पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग एवं गश्त के दौरान कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने ग्राम कुण्डा कलां से कुण्डा खुर्द जाने वाले मार्ग पर सरकड़ गांव की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से मेजपाल पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम कुण्डा कलां, थाना गंगोह को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 400 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना गंगोह में मुकदमा अपराध संख्या 330ध्2026, धारा 8ध्20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच कर रही है। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार तथा हेड कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *