- मण्डलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने दिए फायर एनओसी जारी करने के कड़े निर्देश
सहारनपुर। मण्डलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय कक्ष में मेडिकल प्रतिष्ठानों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं फायर एनओसी की प्रगति की समीक्षा की गयी।
मण्डलायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को डीपीआर के अनुरूप अग्निशमन व्यवस्थाएं तत्काल पूर्ण कर फायर एनओसी उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए ताकि सभी चिकित्सा संस्थानों में कार्यकारी अधिकारी, स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित हो सके। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन रमेश यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी मुजफ्फरनगर डॉ. सुनील तेवतिया, मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहारनपुर प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण एवं कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
मेडिकल संस्थानों में फायर सेफ्टी की समीक्षा