सहारनपुर। हिंदू जागरण मंच जिला व महानगर सहारनपुर के तत्वावधान में कांग्रेस प्रवक्ताओं द्वारा भगवान राम पर की गई टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में जिलाधिकारी सहारनपुर को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि 3 जुलाई 2026 को कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और रागिनी नायक ने सनातन समाज के आराध्य भगवान राम को श्इमामश् अर्थात मस्जिद का पुजारी बताया है। उन्होंने कहा कि यह भगवान राम का घोर अपमान और कुकृत्य है, जिससे संपूर्ण हिंदू समाज आहत और दुखी है।
ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेसियों ने सदैव ही भगवान राम का अपमान किया हैकृकभी उनके अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लगाया, तो कभी उन्हें कब्जाधारी बताया। अब उससे भी आगे बढ़कर उन्हें मस्जिद के इमाम की संज्ञा दे दी गई है, जो एक घोर अपराध है। भगवान राम हिंदू आस्था के ईश्वर हैं और उनके विषय में किसी भी प्रकार की ओछी टिप्पणी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को स्वीकार नहीं है।
मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया है कि ऐसा कुकृत्य करने वाले राम विरोधियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही ईश-निंदा कानून बनाकर ऐसे तत्वों को फांसी की सजा देने की मांग भी की गई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई, तो हिंदू जागरण मंच आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मांगेराम त्यागी और महानगर अध्यक्ष रामदीप बंसल ने भी अपने विचार रखते हुए कांग्रेस नेत्रियों की कड़ी भर्त्सना की और उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग दोहराई। इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान भानुप्रताप, मनोज तिवारी, कुलदीप, राणा प्रताप सिंह, देवेंद्र कुमार, अनुपम, अनिल कुमार, परमानंद, आलोक सहित भारी संख्या में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भगवान राम पर टिप्पणी के विरोध में हिंदू जागरण मंच का प्रदर्शनः मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन