फर्जी सीमेंट कंपनी के नाम पर ठगे गए 5 लाख रुपये पीड़ित को वापस कराए

Rs 5 lakh, lost to a fraud involving a fake cement company, were recovered and returned to the victim.

सहारनपुर। जनपद की थाना साइबर क्राइम टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार हुए एक पीड़ित की ठगी गई रकम में से पांच लाख रुपये वापस कराने में बड़ी सफलता हासिल की है। अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ित ने सहारनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
जानकारी के अनुसार, न्यू शारदा नगर (निकट एयरटेल टावर) के रहने वाले समीर पाण्डेय (पुत्र सुरेन्द्र प्रताप पाण्डेय) ने एक अज्ञात व्यक्ति से फोन पर संपर्क किया था। जालसाज ने खुद को एक ईंट और सीमेंट कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पीड़ित को अपने झांसे में ले लिया। जालसाज के झांसे में आकर समीर पाण्डेय ने सामान खरीदने के नाम पर उसके खातों में कुल 7,00000 (सात लाख) रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने दिसंबर 2025 में थाना साइबर क्राइम, सहारनपुर में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत मिलते ही साइबर क्राइम पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत तकनीकी जांच शुरू की और बैंक खातों को ट्रैक किया। पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते ठगी गई कुल रकम में से 5,00,000 (पांच लाख) रुपये की धनराशि को सफलतापूर्वक फ्रीज करवाकर पीड़ित समीर पाण्डेय के खाते में वापस ट्रांसफर करा दिया गया। मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित समीर पाण्डेय ने सहारनपुर पुलिस और साइबर सेल की टीम का दिल से धन्यवाद किया है। पुलिस अब इस मामले के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *