वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त हृदय रोग जांच शिविर आयोजित, तनावमुक्त जीवन जीने की दी सलाह

Free heart disease screening camp organized for senior citizens; advice given on living a stress-free life.

सहारनपुर। अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वैलफेयर सोसायटी की सहारनपुर शाखा एवं पारस हॉस्पिटल पंचकुला के संयुक्त तत्वाधान में एक निशुल्क हदृय रोग सम्बन्धित स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन संस्था के प्रताप मार्केट स्थित कार्यालय पर किया गया, जिसमें लगभग 100 वरिष्ठ नागरिकों ने हृदय रोग की जाँच करायी। शिविर में डा. दीपक पुरी, कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को बढती आयु में हृदयघात से बचाव व इसके संकेतों पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी। शिविर का शुभारम्भ माँ भारती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर तथा ईश वंदना से किया गया।
पारस हॉस्पिटल पंचकुला से पधारे डा. दीपक पुरी ने बताया कि हृदयघात का सही समय पर पता लगने व सही उपचार मिलने से बचाव किया जा सकता है। हृदय रोगों के उपचार में आधुनिक पद्तियों पर प्रकाश डाला तथा बायपास, ऑपनहार्ट सर्जरी व अन्य उपचारों पर भी वरिष्ठ नागरिकों की शंकाओं का समाधान किया। संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष के0एल0 अरोड़ा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिये समय समय पर जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यक्ता रहती है तथा आज इसी क्रम में वरिष्ठ नागकिरों को हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की अत्यधिक बिमारियों का कारण तनावयुक्त जीवन है। संस्था का यह प्रयास है कि वरिष्ठ नागरिक अपना जीवन तनावमुक्त ढंग से आनंदपूर्वक व्यतीत करे तथा अत्यधिक आवश्यक्ता पडने पर ही चिकित्सकों का रूख करें। संस्था यह निरन्तर प्रयास कर रही है कि वरिष्ठ नागरिक न्यूनतम दर पर उच्च स्तरीय सुविधाऐं प्राप्त कर सकें।
शिविर में स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष यशपाल मलिक, सहारनपुर के मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष अजय अत्री, महासचिव अरूण सूरी, कोषाध्यक्ष अरूण प्रकाश शर्मा, संरक्षक आर0के0 जैन, सी0एम0 एण्डले, कैप्टन टी0एस0 चन्नी, अमरजीत नेगी, रमेश चन्द सैनी, आर0पी0 शर्मा, कालीचरण वर्मा, सतीश शर्मा, के0एल0 ग्रोवर, कमलेश कुमारी, रामबहादुर यादव, लोकेश मलिक, अनिल कुमार गुप्ता, शिव राम शर्मा, प्रेम प्रकाश शर्मा, उषा शर्मा, अमृत लाल अरोड़ा, एन0एम0 जोशी, हरपाल सिंह, विजय कुमार, राजेश्वर प्रसाद बंधु, के0डी0 गौतम, रवि मल्हात्रा अंजु मल्होत्रा, अनिल गुलाटी, सुरेश ग्रोवर, उषा गुप्ता, सुमन बाला गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *