सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को लेकर कुराली और दानियालपुर के किसानों ने डीएम को सौंपा पत्र

Farmers from Kurali and Daniyalpur submitted a memorandum to the District Magistrate demanding an increase in circle rates.

सहारनपुर। ग्राम कुराली एवं दानियालपुर उर्फ नौजली के किसानों और भूमि स्वामियों ने वर्ष 2026 की प्रस्तावित सर्किल रेट सूची में अपनी भूमि का सर्किल रेट बढ़ाए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
प्रार्थना पत्र में किसानों ने बताया कि सरकार द्वारा प्रस्तावित सर्किल रेट सूची पर 30 जून 2026 तक आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। इसी क्रम में उन्होंने ग्राम कुराली की भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि ग्राम कुराली की सीमा स्टेट हाईवे-59 से पूर्व दिशा में लगभग 500 मीटर से भी कम दूरी पर स्थित है, लेकिन पिछले कई वर्षों से यहां के सर्किल रेट में कोई वृद्धि नहीं की गई है। किसानों ने यह भी कहा कि पड़ोसी गांव उमाही का सर्किल रेट लगातार बढ़ाया जाता रहा है, जबकि समान भौगोलिक स्थिति होने के बावजूद ग्राम कुराली की भूमि का मूल्यांकन नहीं बढ़ाया गया। इससे किसानों को भूमि क्रय-विक्रय और अन्य कार्यों में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
प्रार्थना पत्र में खसरा संख्या 37, 39, 40, 34, 36, 41, 43, 44, 47, 48, 51, 52, 56, 57, 58, 59, 111, 112, 114, 118, 119, 123, 135, 137, 141, 142, 144, 147, 173, 174, 229 सहित अन्य भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की गई है। इस दौरान प्रदीप राणा, विकास राणा, कालूराम शर्मा, शुभम राणा, मोहित शर्मा, सुरेंद्र, बलजिंदर सिंह, सतनाम सिंह, मांगेराम रौनी सहित ग्राम कुराली के ग्रामीण तथा मोहम्मद जाबिर, मोहम्मद जाकिर, यूनुस, अब्दुल रज्जाक, इरशाद, अशफाक एवं ग्राम दानियालपुर उर्फ नौजली के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की कि नई सर्किल रेट सूची जारी करते समय उनकी आपत्तियों पर गंभीरता से विचार करते हुए ग्राम कुराली की भूमि का सर्किल रेट बढ़ाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *