भू-माफियाओं से घर बचाने की गुहार, पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

Plea to save home from land mafia; aggrieved family appeals to the District Magistrate for justice.

सहारनपुर। सड़क दूधली निवासी एक परिवार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपनी संपत्ति पर नाजायज कब्जा करने से रोके जाने की मांग की है।
थाना जनकपुरी क्षेत्र के सड़क दूध के निवासी अल्लादी पत्नी मोहम्मद अल्ताफ ने आज जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह अपने आवासीय संपत्ति सड़क दूधली में परिवार सहित निवास करते आ रही है।मेरे से सजरे आलम, अब्दुल माजिद व शहजाद बदर ने गांव के अंदर स्थित प्लाट खरीदने की बात की थी इस संबंध में बैनामा निष्पादित होना था लेकिन उसके पुत्र अब्दुल वहाब से साजकर कुछ आरोपियों द्वारा उसके रिहायशी मकान का बैनामा प्लांट दर्शाते हुए करा लिया और उसे कोई पैसा भी नहीं मिला जबकि उसके पास इस संपत्ति के अलावा कोई रियासी संपत्ति नहीं है। महिला का कहना था कि आरोपी जबरदस्ती उसके मकान पर नाजायज रूप से कब्जा करना चाहते हैं जबकि बैनामे में प्लांट दर्शाया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से थाना जनकपुरी पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा उसकी संपत्ति पर नाजायज कब्जा रोके जाने के निर्देश देने की मांग की। इस दौरान अब्दुल राजिक, साजिया अली, शहजादी, फरजाना, सुंदर व गुलफिशा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *