सहारनपुर। सहारनपुर क्लब प्रांगण में रविवार को क्लब नाइट का भव्य आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और लाइव म्यूजिक, तंबोला तथा स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया।
क्लब के सचिव हेमंत जोशी ने बताया कि सदस्यों के बीच आपसी मेलजोल और सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समय-समय पर क्लब नाइट का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सदस्यों को एक-दूसरे से मिलने और बेहतर संबंध स्थापित करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान लाइव म्यूजिक और तंबोला प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं समय की पाबंदी को प्रोत्साहित करने के लिए पंक्चुअलिटी अवार्ड भी प्रदान किए गए। उपस्थित सदस्यों के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई।
संयुक्त सचिव जोधबीर सिंह (बन्नी) ने कहा कि क्लब अपने सदस्यों के मनोरंजन और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यकारिणी सदस्य माई दयाल सिंह मित्तल एवं अमित जौली का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर क्लब के पूर्व सचिव मुकेश गोयल, गुलशन कटियाल, परविंदर सिंह, विनय आहुजा, विजय मोदी, मनप्रीत बत्रा, सन्नी दुआ, मुकुंद मनोहर गोयल, हरीश अरोड़ा, राजीव ठाकुर, गौरव अग्रवाल, चरण पाल सिंह, प्रवीण ग्रोवर, नवनीत बग्गा, डॉ. पंकज खन्ना सहित बड़ी संख्या में सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
सहारनपुर क्लब में क्लब नाइट का भव्य आयोजन