- नवंबर में होगा नेशनल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम
सहारनपुर। स्थानीय कार्यालय में उद्योग विभाग के सहायक निदेशक अवधेश कुमार के आगमन पर उद्योगों के विकास और उन्हें नई दिशा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योग हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई और कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में सभाग सचिव अनुपम गुप्ता, जिला अध्यक्ष वरुण अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, कॉर्डिनेटर राजेश गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया और प्रस्तावित योजनाओं पर अपनी सहमति जताई। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्पब्लिक प्रोक्योरमेंट पॉलिसीश् के तहत आगामी अगस्त माह में सहारनपुर में एक औद्योगिक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा नवंबर माह में संभाग स्तर पर नेशनल वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक में बताया गया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सहारनपुर के उद्योगों को नई तकनीकों, सरकारी योजनाओं और बाजार के बेहतर अवसरों से जोड़ते हुए उनका आधुनिकीकरण करना है। साथ ही युवाओं को रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार उपलब्ध कराने वाला (जॉब प्रोवाइडर) बनाने की दिशा में भी यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने इन योजनाओं को उद्योगों और युवाओं के लिए लाभकारी बताते हुए इनके सफल आयोजन के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
सहारनपुर में अगस्त में लगेगी भव्य औद्योगिक प्रदर्शनी