सहारनपुर। महानगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुज शर्मा व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जिला उपाध्यक्ष और पूर्व पार्षद चंद्र जीत सिंह निक्कू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल अग्नि शमन विभाग के अधिकारियो से मिला और सहारनपुर की तंग गलियों, मोहल्लों आदि में चल रहे कोचिंग सेंटर,जिम,हॉस्पिटल,डांस एकेडमी,रेस्टोरेंट, होटल या अन्य व्यवसायिक गतिविधियो आदि में जांच की मांग की।
उन्होंने कहा कि पूर्व में किशनपुरा,सपना टाकिज व अन्य जगह अग्नि से दुर्घटनाएं हो चुकी है भविष्य में ऐसा कुछ न हो इसलिए अग्नि शमन विभाग को बिना राजनीतिक दबाव के जांच कर उपाय करने चाहिये। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में आग लगने की संभावनाएं अधिक रहती है इसलिए बिना देरी के जाँच शुरू होनी चाहिए। इस अवसर पर सलमान इदरीसी,रवि कुमार शुभम राजन बिरला राजेश कुमार हरिओम पल्लवी आदि मौजूद रहे।
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों की जांच को लेकर मुख्य अधिकारियों से मिला कांग्रेस सेवादल का प्रतिनिधिमंडल