सहारनपुर। रेलवे पंेनशर्स समाज के रेलवे कालोनी स्थित कार्यालय पर योग, ध्यान एवं प्राणायाम शिविर का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में योग साधकों ने योगाभ्यास किया।
संस्था अध्यक्ष एवं योग प्रशिक्षक जय नारायन शर्मा ने प्रतिभागियों को योग, ध्यान एवं प्राणायाम की विभिन्न तकनीको एवं विधिओ का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योगाभ्यास के लाभो पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग न केवल शरीर को निरोग रखता है बल्कि मानसिक तनाव को शांत करने में भी अत्यंत सहायक है। योग शिक्षिका पूजा शर्मा ने बताया कि योग, ध्यान, प्राणायाम से शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। मुख्य अतिथि रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक दीपक प्रताप ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भाग दौड़ भरी जीवन शैली में योग का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है, उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे योग, ध्यान, प्राणायाम को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि कहावत है करें योग, रहे निरोग स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मस्तिष्क।
विशिष्ट अतिथि रेलवे मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मदनपाल ने कहा कि शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, मानसिक शांति प्रदान करने तथा योग के माध्यम से शारीरिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए जागरूक करना है। संस्थापक आरसी शर्मा ने अतिथियों, प्रशिक्षको, प्रतिभागियो एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा के भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्यवर्धक शिविरो का आयोजन किया जाता रहेगा। महामंत्री एन एस चौहान, कोषाध्यक्ष आर,पी शर्मा, संरक्षक मीना कटारिया एवं मूलचंद रांगड़ा, स्वतंत्र भारद्वाज, इकबाल अजीम, देवेंद्र कुमार, अमरनाथ त्यागी, निसार अहमद, विजय तलवार, आर के धीगड़ा, बलजीत जायसवाल, दिनेश मलिक तथा ऊषा शर्मा, ममता, सविता, मिनाक्षी, रश्मि सिंह, अंजलि, उषा, शशि, प्रिया, बालेश, शीतल, रीतू, रश्मि बर्मन आदि रहे।
रेलवे पेंशनर्स समाज द्वारा योग, ध्यान व प्राणायाम शिविर का आयोजन