सहारनपुर। थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।
पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी दिलबहार पुत्र जुल्फकार निवासी ग्राम कोटा, थाना नागल, जनपद सहारनपुर के खिलाफ थाना मण्डी में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में थाना मण्डी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी दिलबहार को गोल कोठी, चिलकाना रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह, आरक्षी सुमित कुमार एवं आरक्षी राहुल कुमार शामिल रहे।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार