खेल को ही कर्म-धर्म मानकर मेहनत करें खिलाड़ीः चौ. नीरपाल

Players should work hard, treating the sport itself as their duty and calling: Ch. Neerpal

सहारनपुर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौधरी नीरपाल सिंह पहुंचे। उन्होंने उपस्थित हॉकी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल की बारीकियों से अवगत कराया और प्रोत्साहित किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा, यदि खेलों में आपको अपना भविष्य बनाना है, तो खेल को ही अपना कर्म और धर्म मान लो। अपनी कड़ी मेहनत और सच्ची लगन के दम पर खेल के मैदान में अपने हुनर का लोहा मनवाओ। युवाओं को नशे की लत से दूर रहने की सख्त हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि नशे से आप जितने दूर रहेंगे, कामयाबी उतनी ही तेजी से आपके कदम चूमेगी।
कार्यक्रम के दौरान चौधरी नीरपाल सिंह ने एक बड़ा एलान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की तरफ से जरूरतमंद और गरीब बच्चों को मुफ्त में हॉकी किट (हॉकी) उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने ष्खिलाड़ियों के सम्मान में, राष्ट्रीय लोकदल मैदान मेंष् का नारा देते हुए खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि संगठन हर मोड़ पर उनके साथ खड़ा है और भविष्य में भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण गर्ग, हॉकी कोच जोगेंद्र सिंह और समस्त कॉलेज मैनेजमेंट को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन बच्चों का खेल में भविष्य संवारने के लिए जो सराहनीय प्रयास और पूरा सहयोग कर रहा है, उसके लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं। इस शानदार खेल आयोजन के अवसर पर खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव ज्योति शर्मा और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रंजीता वर्मा सहित कॉलेज का स्टाफ और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *