स्कूली बच्चों ने जाना नगर निगम का कामकाज, वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक कान्हा गौशाला देख हुए चकित

School children learned about the functioning of the Municipal Corporation.

सहारनपुर। शहर की मूलभूत संरचना, उसके रखरखाव, शहरी विकास तथा स्वच्छता अभियानों से रुबरु होने के उद्देश्य से रेनबो, एथेनिया, डीपीएस व आशा मॉडर्न इंटरनेशनल आदि विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने नगर निगम के उद्यान, गौशाला, गैराज आदि सभी विभागों व आईसीसीसी का भ्रमण किया। बाद में महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि ने सभी छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया और स्मार्ट सिटी व विकास को लेकर छात्र-छात्रओं द्वारा किये गए प्रश्नों के उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया।
यूथ पावर एम्पावरमेंट सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित छात्र-छात्राओं का यह भ्रमण कार्यक्रम नगर निगम के रायवाला स्थित पद्मश्री कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर उद्यान (65बीघा) से शुरु हुआ। सहायक नगरायुक्त जे पी यादव व उद्यान प्रभारी डॉ. संदीप मिश्र ने भ्रमणकारी छात्र-छात्राओं को उद्यान में विकसित जापानी पद्वति के मियावाकी वन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सामान्य तरीके से उगाये जाने वाले जंगलों की तुलना में मियावाकी दस गुणा तेजी से बढ़ते है और 30 गुना अधिक घने होते हैं। बढ़ते शहरीकरण को देखते हुए पर्यावरण संतुलन में मियावाकी वनों का अत्यधिक महत्व है। निगम द्वारा पुराणों मंे वर्णित पंचवटी को विकसित करने के लिए लगाए गए पीपल,बेल, बरगद व आंवला आदि पौधों की जानकारी भी दी गयी। यहां छात्र-छात्राओं ने भी पौधारोपण किया।
बाद में यूथ पावर एम्पावरमेंट सोसायटी के संचालक सजल अरोड़ा के नेतृत्व में भ्रमणकारी दल ने महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि से मुलाकात कर सीधे संवाद किया और शहर के विकास व मूलभूत संरचना में सुधार के लिए निगम द्वारा किये जा रहे कार्याे की जानकारी करते हुए भविष्य की योजनाओं के प्रति जिज्ञासा दिखायी। इस अवसर पर नगर निगम व स्मार्ट सिटी के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *