सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ और ठगी के शिकार पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान को एक और सफलता मिली है। थाना बेहट की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हुए एक पीड़ित के खाते में उसकी पूरी धनराशि सकुशल वापस करा दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 जून 2026 को शिकायतकर्ता सलमान पुत्र बुन्दु हसन (निवासी ग्राम नगला झण्डा, थाना बेहट, सहारनपुर) के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी की थी। शातिर ठग ने पीड़ित के श्यूनियन बैंक ऑफ इंडियाश् के खाते से 1100 की साइबर ठगी कर ली थी। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित सलमान ने तुरंत सजगता दिखाते हुए नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत (एक्नॉलेजमेंट नंबर 33106260135636) दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर (नोडल अधिकारी साइबर) और क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह दीक्षित के कुशल नेतृत्व में थाना बेहट की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तुरंत एक्शन लिया। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और त्वरित विभागीय समन्वय के माध्यम से कार्रवाई करते हुए पीड़ित सलमान के ठगे गए 1100 शत-प्रतिशत उसके बैंक खाते में वापस करा दिए।
अपनी डूबी हुई रकम इतनी जल्दी वापस पाकर पीड़ित सलमान के चेहरे पर खुशी लौट आई। पीड़ित ने इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए थाना बेहट पुलिस और साइबर टीम का सहृदय आभार प्रकट किया है।
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में वापस कराए शत-प्रतिशत रुपये