14 जून को ओलंपियन और एशियाई पदक विजेता होंगे सम्मानित

Olympians and Asian Games medalists to be felicitated on June 14.

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) खेल प्रकोष्ठ द्वारा आगामी 14 जून को सहारनपुर में खेल जगत की उन महान हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने ओलंपिक और एशियाई खेलों में देश का नाम रोशन किया है। इस भव्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
चिलकाना रोड स्थित एक रेस्तरां में आयोजित बैठक के दौरान राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि 14 जून, रविवार को सहारनपुर के होटल के आर प्लाजा में सुबह 11ः00 बजे से सम्मान समारोह शुरू होगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां और नामचीन खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी युवा पीढ़ी को खेलों के प्रति जागरूक करना और उन्हें जीवन में खेलों के महत्व को समझाना है। उन्होंने आगे कहा कि यह सहारनपुर के लिए बेहद सौभाग्य की बात है कि खेल जगत के इतने बड़े सितारे यहां एक मंच पर सम्मानित होंगे। सभी मेहमान खिलाड़ियों का ऐतिहासिक और जबरदस्त स्वागत किया जाएगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष शारिक चौधरी और राष्ट्रीय सचिव योगेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि खेल प्रकोष्ठ की पूरी टीम इस गरिमामयी कार्यक्रम को सफल बनाने और खिलाड़ियों के स्वागत की तैयारियों में दिन-रात जुटी हुई है। सहारनपुर में इस आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत चौधरी, प्रदेश महासचिव रूपिन चौधरी, सादाब, फैसल और शाहरुख सहित संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *