चिलकाना रोड पर प्लास्टिक गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद, 40,000 रुपये जुर्माना वसूला

Raid on plastic warehouse on Chilkana Road

सहारनपुर। नगर निगम की स्वास्थय व प्रवर्तन दल टीम ने आज चिलकाना रोड स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक से निर्मित गिलास बरामद किये तथा गोदाम मालिक पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। बरामद की गयी प्लास्टिक सामग्री को निगम के वाहनों में भरकर नगर निगम लाया गया है।
नगर निगम को शिकायत मिली थी कि चिलकाना रोड स्थित एक गोदाम में प्रतिबंधित प्लास्टिक का सामान भारी मात्रा में जमा है। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीन शाह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल के साथ उक्त गोदाम पहुंची और वहां रखे सामान की जांच की गयी तो बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित प्लास्टिक से निर्मित गिलास पाये गए।
नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीन शाह ने बताया कि निगम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के सभी गिलास मौके से जब्त कर लिए हैं और गोदाम मालिक से 40 हजार का जुर्माना भी वसूला गया है। कार्रवाई के दौरान डॉ. प्रवीन शाह के अतिरिक्त उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता संजय कुमार, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग और प्रवर्तन दल टीम के जवान व निगम के सफाई निरीक्षक आशीष धौलाखण्डी, राजेश कुमार, नीरज कर्णवाल व अमित कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *