सहारनपुर। भीषण गर्मी और तपती धूप में यात्रियों व राहगीरों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से रोडवेज बस स्टैंड पर 50 दिवसीय श्19वें निःशुल्क शीतल जल शिविरश् का शुभारंभ किया गया। इस पुनीत सेवा कार्य का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पधारे महापौर अजय कुमार, संस्था अध्यक्ष योगेश दुआ और समाजसेवी सुनील मदान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके की गई।
संस्था द्वारा पिछले 19 वर्षों से निरंतर चलाए जा रहे इस शीतल जल शिविर की सराहना करते हुए महापौर अजय कुमार ने कहा कि ष्प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म है।ष् उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों और सहयोगियों के सेवा भाव की प्रशंसा की। संस्था अध्यक्ष योगेश दुआ ने बताया कि यह शिविर आगामी 50 दिनों तक अनवरत चलेगा, जिसमें यात्रियों को शुद्ध और ठंडा जल उपलब्ध कराया जाएगा।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों और समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर मदन लांबा, मुकेश मंचंदा, राकेश नरूला, राजकुमार नरूला, मुकेश गक्खड, रोमी आहूजा, दीपक रहेजा, मुरली खन्ना, हरप्रीत भाटिया, तुलसी बत्रा, अश्वनी मेहता, संजय अरोरा, रविंदर कालरा, सुरिंदर नागपाल, गगन चांदना, प्रवीण चांदना, सुरिंदर गाबा, हरप्रीत भाटिया, हेमंत अरोरा, दलजीत कोचर, संदीप शर्मा, राजीव अन्नू और सुधीर पवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
शिविर के शुभारंभ के दौरान युवाओं की टोली ने व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें जतिन दुआ, गौरांग अरोरा, निखिल शर्मा, जतिन नागपाल, अंशुल मोंगा, निखिल दुआ और सिमर बत्रा सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सेवा कार्य में अपना योगदान दिया। इस दौरान संस्था के सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे पूरी निष्ठा के साथ यात्रियों की सेवा में समर्पित रहेंगे, ताकि यात्रियों को गर्मी के इस मौसम में कोई असुविधा न हो।
रोडवेज बस स्टैंड पर 50 दिवसीः 19वें निशुल्क शीतल जल शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ