दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने पंत विहार आश्रम में चलाया भव्य वृक्षारोपण अभियान

Divya Jyoti Jagrati Sansthan conducted a grand tree plantation drive at the Pant Vihar Ashram.

सहारनपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में पंत विहार आश्रम, सहारनपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को समर्पित वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम परम पूज्य आशुतोष महाराज की शिष्याओं साध्वी सोनिया भारती एवं साध्वी पूजा भारती के सानिध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों को पौधे वितरित किए गए तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व और स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने आकर्षक पोस्टरों एवं नारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प व्यक्त किया। साध्वी सोनिया भारती एवं साध्वी पूजा भारती ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि प्रकृति ईश्वर की अनुपम देन है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक मानव का नैतिक दायित्व है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण को एक अच्छी आदत बना ले, तो धरती को हरा-भरा एवं प्रदूषणमुक्त बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों ने संकल्प लिया कि वे पर्यावरण को दूषित नहीं करेंगे, अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे तथा जन-जागरण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रत्येक मानव तक पहुँचाएंगे। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का प्रण लिया। कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ समाज निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *