चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर टपरी जाट भवन में हवन

Havan at Tapri Jat Bhawan on the death anniversary of Chaudhary Charan Singh

सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर 29 मई 2026 (शुक्रवार) को टपरी रोड स्थित जाट भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आर्य जाट समाज निर्माण समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक हवन-यज्ञ से हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण के साथ-साथ जाट भवन के सामने टपरी रोड बाईपास पर आने-जाने वाले राहगीरों को तपती गर्मी में ठंडा शरबत पिलाया गया।
हवन के उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (वर्मा) व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह महज एक व्यक्ति नहीं, बल्कि अपने आप में एक पूर्ण संस्था थे। वे एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के साथ-साथ शुचिता और ईमानदारी की राजनीति के प्रतीक थे।
भगत सिंह वर्मा ने कहा, ष्चौधरी साहब केवल किसानों के नेता नहीं थे, बल्कि उन्होंने मजदूरों, गरीबों, वंचितों, मजलूमों और छोटे व्यापारियों की उन्नति के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। आज दिल्ली के लुटियंस जोन में बैठे नेताओं को उनकी आर्थिक नीतियों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, क्योंकि उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही भारत को वास्तविक रूप से श्विकसित भारतश् बनाया जा सकता है। गोष्ठी में छोटे राज्यों की अवधारणा की वकालत करते हुए भगत सिंह वर्मा ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हमेशा से छोटे-छोटे राज्यों के पक्षधर थे और उन्होंने समय-समय पर पृथक पश्चिम उत्तर प्रदेश के निर्माण की बात कही थी। वर्मा ने पुरजोर शब्दों में कहा, ष्अब समय आ गया है कि इस क्षेत्र के सभी संगठन और यहां की आठ करोड़ जनता मिलकर 26 जिलों को मिलाकर पृथक श्पश्चिम प्रदेशश् के निर्माण के लिए योगदान दें। यह आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
विचार गोष्ठी में क्षेत्र के कई प्रमुख विचारकों और किसान नेताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम को मुख्य रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी विजेंद्र सिंह, मास्टर रणवीर सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, समाजसेवी सत्येंद्र सोलंकी, रूपेंद्र डायरेक्टर, चौधरी रामकुमार, शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मास्टर स्वतंत्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी, जिला महामंत्री मास्टर कृपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष चौधरी धीरज सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *