अस्पताल चौक पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर रालोद कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक माल्यार्पण

RLD workers collectively garlanded the statue of Chaudhary Charan Singh at Hospital Chowk.

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोक दल सहारनपुर के तत्वावधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों व मजदूरों के मसीहा और भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 39वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक और गरिमामयी ढंग से मनाई गई। दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय और शहर के प्रमुख चौराहों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर महान नेता को याद किया गया।
सुबह ठीक 9ः00 बजे राष्ट्रीय लोक दल के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष और भारी संख्या में कार्यकर्ता सहारनपुर के अस्पताल चौक पर एकत्रित हुए। यहां स्थित चौधरी चरण सिंह जी की भव्य प्रतिमा पर सभी ने सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया और गगनभेदी नारों के बीच अपने प्रिय नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सुबह 10ः00 बजे दिल्ली रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर पुण्य आत्मा की शांति के लिए पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाज से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी नेताओं ने आहुति दी।
हवन के उपरांत चौधरी साहब के जीवन, उनकी दूरदर्शी नीतियों और ऐतिहासिक कार्यों पर आधारित एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए रालोद जिला अध्यक्ष शाहजमां खान और प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ईमानदारी, शुचिता और सादगी की अनूठी मिसाल थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के अन्नदाता, मजदूर और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शाहजमां खान ने की तथा कुशल संचालन हिमांशु जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश सचिव चौधरी अय्यूब हसन, क्षेत्रीय महासचिव रमेश चौहान, महावीर सैनी एडवोकेट, क्षेत्रीय सचिव मनोज वर्मा, महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान, पार्षद पति भूरा मलिक, युवा जिला अध्यक्ष शिव कुमार गुर्जर, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव ठाकुर प्रमोद प्रधान, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर मूलचंद सिंह, चौधरी गजेंद्र सिंह, जिला महासचिव यशवीर सिंह, नेत्रपाल कश्यप, डॉक्टर अनिल सैनी और युवा क्षेत्रीय महासचिव ब्रजवीर गुर्जर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *