सहारनपुर। इंडियन डेंटल एसोसिएशन सहारनपुर शाखा और सुप्रसिद्ध कोरियन कंपनी डेंटिस इम्प्लांट के संयुक्त तत्वावधान में आज अंबाला रोड स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में एक भव्य और ऐतिहासिक कोलैबोरेटिव इम्प्लांट समिट 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस उच्च स्तरीय चिकित्सा शिखर सम्मेलन में सहारनपुर के अलावा आस-पास के अन्य कई शहरों से आए दंत चिकित्सकों और विभिन्न डेंटल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भारी संख्या में भाग लिया।
घ्देश के नामचीन स्पीकर्स ने आधुनिक तकनीकों पर डाला प्रकाश समिट में मुख्य वक्ता के रूप में देश के विख्यात विशेषज्ञ डॉ. लंका महेश, डॉ. सुधीर ऋषि और डॉ. कपिल चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने बड़ी स्क्रीन के माध्यम से दंत चिकित्सा (डेंटिस्ट्री) के क्षेत्र में आ रही अत्याधुनिक तकनीकों और डेंटल इम्प्लांट्स के आधुनिक तरीकों को अपने-अपने अनूठे अंदाज में प्रस्तुत किया। इस दौरान उपस्थित डॉक्टरों ने लाइव डेमोंस्ट्रेशन के साथ-साथ हैंड्स-ऑन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी ली, जिससे उन्हें नई तकनीकों को बारीकी से समझने का अवसर मिला। डॉ. हिमांशु गुप्ता आईडीए सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु गुप्ता ने अपने संबोधन में वर्तमान और भविष्य की दंत चिकित्सा में डेंटल इम्प्लांट्स की बढ़ती महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के समय में मरीजों को बेहतर और स्थाई इलाज देने के लिए इस तकनीक को अपनाना बेहद जरूरी हो गया है। डॉ. हरमनप्रीत सिंह आईडीए के सचिव डॉ. हरमनप्रीत सिंह ने गाइडेड इम्प्लांट तकनीक का महत्व बताते हुए कहा, अब डेंटल इम्प्लांट मरीजों के लिए एक बड़ा वरदान सिद्ध हो रहा है। गाइडेड इम्प्लांट तकनीक की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह बिना किसी बड़े चीरे या सर्जरी के संभव है, जिससे मरीज को न के बराबर दर्द होता है और वह बहुत जल्द ठीक हो जाता है।
जय ली व मि. एंडी समिट में विशेष रूप से पहुंचे डेंटिस इम्प्लांट कंपनी के ओनर मि. जय ली, मि. एंडी आईडीए कोषाध्यक्ष डॉ. रमनदीप सिंह एवं डॉक्टर संचित चावला ने इस संयुक्त आयोजन पर गहरा हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने इसे क्षेत्र के दंत चिकित्सकों के लिए एक मील का पत्थर बताते हुए संकल्प लिया कि भविष्य में भी डेंटल प्रैक्टिशनर्स को वैश्विक स्तर की तकनीकों से रूबरू कराने के लिए इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों को लगातार बढ़ावा दिया जाएगा। इनका रहा सराहनीय योगदान इस पूरे भव्य आयोजन को सुचारू और संपूर्ण तरीके से संयोजित करने में सीडीई कनविनर डॉ. विराम उपाध्याय का बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके साथ ही डॉ. अंजली जैन, डॉ. दीप्ति उपाध्याय, डॉ. वैभव वर्मा और डॉ. भावेश चावला ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। समिट के दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर सुधीर तोमर,डॉ.अमित त्यागी,डॉ. अनुप्रिया, डॉ. अक्षय, डॉ.मोहित सिंघल, डॉ. अमित मिग्लानी, डॉ.मोहित कपूर,डॉ. अमित मिग्लानी, डॉ. प्रवेज चौधरी, डॉ.हितेश, डाक्टर दिग्विजय, डॉक्टर सुमित सिंह शहर के अन्य कई गणमान्य चिकित्सक और चिकित्सा जगत से जुड़ी विभूतियां मौजूद रहीं।
मरीजों के लिए वरदान बन रही है गाइडेड इंप्लांट तकनीकः डॉ. हरमनप्रीत सिंह