मंत्री जसवंत सैनी ने सौंपी चाबी, कहा- इलेक्ट्रिक वाहन अपनाना भी है एक देशभक्ति

Minister Jaswant Saini handed over the keys and said that adopting electric vehicles is also a form of patriotism.

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पेट्रोल-डीजल बचाओ और श्विदेशी मुद्रा संरक्षणश् के आह्वान को धरातल पर उतारते हुए आज हिंदू जागरण मंच ने एक अनूठी मिसाल पेश की। पेट्रोलियम पदार्थ बचाओ-इलेक्ट्रिक वाहन अपनाओ अभियान के तहत हिंदू जागरण मंच, पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह के परिवार ने अपनी डीजल कार को त्याग कर नई इलेक्ट्रिक कार अपनाई है।
इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि समाज को उपदेश देने से बेहतर है कि सुधार की शुरुआत स्वयं से की जाए। इसी संकल्प के साथ उनके परिवार ने दिल्ली रोड स्थित नेक्सा (तान्या मोटर्स) से मारुति सुजुकी की नई इलेक्ट्रिक कार विटारा ई.वी. की डिलीवरी ली। उन्होंने कहा कि यह कदम देश के आयात बिल को कम करने और पर्यावरण को बचाने की दिशा में एक छोटा सा योगदान है।
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री जसवंत सैनी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कार स्वामी ऋषभ सिंह को चाबी सौंपी और शुभकामनाएं दीं। मंत्री जसवंत सैनी ने आर्थिक आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि भारत वर्तमान में पेट्रोलियम आयात पर लगभग 123 करोड़ डॉलर खर्च कर रहा है। यदि कच्चे तेल की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो यह खर्च 200 करोड़ डॉलर तक पहुंच सकता है, जो देश की अर्थव्यवस्था और रुपये की वैल्यू के लिए घातक होगा। उन्होंने समाज से अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग की अपील की।
अखिल भारतीय सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष के.एल. अरोड़ा ने ऋषभ सिंह को बधाई देते हुए कहा कि आज के युवाओं को अर्थव्यवस्था और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। इलेक्ट्रिक वाहन अपनाना भी एक प्रकार की देशभक्ति है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मानवीर पुंडीर, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, भाजपा नेता विनोद कौशिक, गौरव चौधरी, डॉ. रजत शर्मा और डॉ. अपूर्वा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सहारनपुर के लिए एक सकारात्मक संदेश बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *