सहारनपुर। जनपद के योग खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। डिस्ट्रिक्ट योगासन एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद गुरुकुल और गुरुकुल कानड़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल सर्वाधिक पदक जीते, बल्कि ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया।
मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योगाश्रम द्वारा संचालित नेशन बिल्डर्स एकेडमी के महर्षि पतंजलि सभागार में आयोजित इस स्पर्धा के समापन अवसर पर पद्मश्री स्वामी भारत भूषण ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सच्चा साधक जीत की खुशी में केवल उत्सव नहीं मनाता, बल्कि यह सोचता है कि वह और बेहतर कैसे कर सकता है। एकाग्रता और निरंतर साधना ही वह रहस्य है जिससे मैंने अपने विद्यार्थी जीवन में लगातार 10 वर्षों तक जीत हासिल की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रसिद्ध उद्योगपति रविंद्र मिगलानी ने कहा कि आज की पीढ़ी के लिए मोबाइल और इंस्टाग्राम के जाल से बाहर निकलकर योग जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में राह चुनना अत्यंत आवश्यक है। देर शाम तक चली इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में कार्तिक सैनी, सूर्यदेव राणा, मानव सैनी, अनंत पुंडीर, देव सैनी, हरकरीत और अजय सैनी ने गोल्ड मेडल जीतकर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे
बालिका वर्ग (ट्रेडिशनल व आर्टिस्टिक) 18़ गर्ल्स (ट्रेडिशनल)ः मुद्रिका (प्रथम), शिवांगी (द्वितीय), गायत्री व कीर्ति चावला (तृतीय)। जूनियर गर्ल्स (ट्रेडिशनल)ः मिष्टी, नियति चौधरी व वर्तिका राज। सब जूनियर गर्ल्स (ट्रेडिशनल)ः जीविका बजाज, अदिति, सान्वी पाल व वंशिका। आर्टिस्टिक व रिदमिकः अदिति, जीविका और अविष्का ने आर्टिस्टिक सिंगल में बाजी मारी, जबकि वैष्णवी-प्रिष्टी और अनन्या-सम्बोधि की जोड़ियों ने रिदमिक युगल में पदक जीते। बालक वर्ग (ट्रेडिशनल व आर्टिस्टिक)ः 18़ बॉयज (ट्रेडिशनल)ः रियासत अली, आकाश और आयुष सैनी। जूनियर बॉयज (रिदमिक युगल)ः सूर्यदेव राणा एवं देव (प्रथम), देवांश और आरव (द्वितीय व तृतीय)। सब जूनियर बॉयज (आर्टिस्टिक सिंगल)ः कार्तिक सैनी, धैर्य प्रताप सिंह और आदर्श। सब जूनियर बॉयज (रिदमिक युगल)ः अनंत एवं मानव की जोड़ी प्रथम रही।
कार्यक्रम का कुशल संचालन सचिव नवनीश कांत शर्मा एवं योगाचार्या अनीता शर्मा द्वारा किया गया। संस्थाध्यक्ष एन.के. शर्मा ने भी विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल के सदस्यों और स्पर्धा ऑब्जर्वर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के दूर-दराज के गांवों से आए लगभग 125 योग साधकों ने प्रतिभाग किया।
सहारनपुर के योग साधकों का जलवा, महर्षि दयानंद गुरुकुल बना ओवरऑल चैंपियन