जीरो टॉलरेंस के बीच सरकारी तेल चोरी बर्दाश्त नहींः संजय वालिया

Amidst a 'Zero Tolerance' policy, theft of government oil will not be tolerated: Sanjay Walia

सहारनपुर। भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद सरकारी विभागों में अनियमितताओं के मामले सामने आ रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहपुर में सरकारी डीजल के कथित दुरुपयोग का मामला उजागर होने के बाद नवयुग नवसृष्टि ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संजय वालिया ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा।
बाबा लालदास रोड स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए संजय वालिया ने 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा के .ष्टिगत एंबुलेंस में तेल चोरी मामला हुआ है जो जो भ्रष्टाचार की चरम सीमा तक का मामला है उन्होंने बताया कि चिकित्सा अधीक्षक द्वारा जारी पत्र में हॉस्पिटल अटेंडेंट आकिल अहमद पर सरकारी डीजल के दुरुपयोग और अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए हैं।
पत्र के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को आकिल अहमद को सरकारी एम्बुलेंस संख्या से दून प्राइड स्कूल एवं दून कॉलेज से अस्पताल संबंधी सामान लाने के लिए भेजा गया था। इसके लिए 30 लीटर डीजल की पर्ची जारी की गई थी, जिसमें 15 लीटर एम्बुलेंस में तथा 15 लीटर अस्पताल के जनरेटर हेतु कैन में लाया जाना था। आरोप है कि कर्मचारी ने केवल 10 लीटर डीजल एम्बुलेंस में और 10 लीटर डीजल कैन में भरवाया, जबकि शेष डीजल अपनी निजी कार में डलवा लिया। मामले की जानकारी मिलने पर चिकित्सा अधीक्षक ने पेट्रोल पंप पहुंचकर जांच की। बताया गया कि पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज एवं कर्मचारियों के बयान में निजी वाहन में डीजल डलवाने की पुष्टि हुई है।
साथ ही उच्च अधिकारियों को कर्मचारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई एवं ब्लॉक से बाहर स्थानांतरण की संस्तुति भी भेजी गई है। अध्यक्ष संजय वालिया ने बताया की 20 दिन के बाद भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है उधर उल्टा आरोपी ही चिकित्सा अधीक्षक को शिकायत वापस न लेने पर धमकी दे रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस मामले में कार्रवाई में की गई तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *