मां शाकुंभरी देवी मार्ग पर पुल निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त

DM strict on slow progress of bridge construction on Maa Shakumbhari Devi Marg

सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान द्वारा भूरादेव मन्दिर से माँ शाकम्भरी देवी के निकट पहाड़ी नदी पर मुख्य मन्दिर तक सेतु तथा पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का विस्तृत निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति अत्यन्त धीमी होने के कारण सम्बन्धित कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार को विस्तृत कार्यक्रम का चार्ट बनाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि माइक्रो प्लान के साथ परियोजना को ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाना सुनिनिश्चत करें। उन्होने निर्देश दिए कि अतिरिक्त मैन-पॉवर एवं मशीनरी स्थापित करते हुए कार्य में तेजी लाएं।
निरीक्षण के दौरान उन्होने स्थल पर जाकर किए जा रहे कार्य को देखा एवं प्रगति को जाना। सेतु के निर्माण में वेल फाउण्डेशन के बारे में समस्त जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इसके लिए संबंधित अधिकारी निरंतर स्थल का निरीक्षण करते रहें ताकि कोई लापरवाही न हो। इस अवसर पर प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम श्री सुधीर भारद्वाज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *