सहारनपुर। खाता खेड़ी के यूनिवर्सल अकैडमी में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ की बैठक जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा की अध्यक्षता व महामंत्री हंस कुमार के संचालन में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक ने कहा की वार्षिक अधिवेशन में पश्चिम उत्तर प्रदेश के लगभग 10 से 15 जनपदों के प्रतिनिधि भाग लेंगे जिसमें नेशनल इंडिपेंडेंस स्कूल एयरलाइंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा मुख्य अतिथि रहेंगे।
आगे अशोक मलिक ने कहा कि यह वार्षिक अधिवेशन निजी स्कूलों के हितों की रक्षा के लिए मिल का पत्थर साबित होगा सरकार को चाहिए कि एक देश और एक कानून लागू होना चाहिए आर टी ई भारत सरकार की गरीब दुर्बल वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाने की एक नीति है तो इसकी फीस प्रतिपूर्ति भी अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग नीति क्यों चलाई जा रही है उत्तर प्रदेश देश का ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा प्रदेश और सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला प्रदेश है तो फीस प्रतिपूर्ति देश के अन्य प्रदेशों से सबसे कम 450 रुपए क्यों दी जा रही है इसका सरकार से हिसाब लिया जाएगा। प्रदेश सचिव अमजद अली एडवोकेट और वजाहत अली खान ने कहा कि सरकार के पास एन सी ई आर टी की किताबों की व्यवस्था नहीं है सरकारी किताब सरकारी स्कूलों में और प्राइवेट किताब प्राइवेट स्कूलों में लगाई जानी चाहिए जो व्यक्ति किताबें नही खरीद सकत्ता उसके लिए सरकार ने सरकारी स्कूल खोले हुए हैं जिसमें पबिलक के हजारों अरबों रुपयों का दुरुपयोग हो रहा है सरकार को चाहिए कि ऐसे व्यक्ति को समुचित व्यवस्था अपने स्कूलों में करें निजी स्कूलों पर कार्रवाई करने की बजाय अपने स्कूलों को सरकार सुधार करें मान्यता प्राप्त निजी स्कूलो का बच्चा ही कल का भविष्य है . बच्चों का भविष्य बन गया तो अभिभावकों की असली पूंजी होगी देश का युवा विकसित होने से ही राष्ट्र का निर्माण संभव है।
जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा प वीरेंद्र पवार ने कहा कि सरकारी स्कूलो के छात्राओं पर सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रतिमाह 8500 रुपए सरकार खर्च कर रही है जो की पब्लिक की जेबों के टैक्स के द्वारा दिया जाता है और परिणाम शुनय के बराबर 5 साल पढ़ने के बाद बच्चा अपना नाम नहीं लिख पा रहा है इसकी ओर सरकार का और न ही जनता का कोई ध्यान दिया जा रहा है और परिणाम में सरकारी स्कूल पीछे रहे हैं मान्यता प्राप्त स्कूलों में ग्रामीण क्षेत्रों में 200 से लेकर एक हजार और 1500 फीस ली जाती है सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के बच्चे भी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में पढ़ाये जाते हैं। प्रदेश महामंत्री अरविंद शर्मा धनंजय शर्मा ने कहा कि 9 मई को वार्षिक अधिवेशन में घंटाघर के सूर्यलोक होटल में संगठन के विस्तार एवम वार्षिक समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।
बैठक को प्रवीण गुप्ता अशोक सैनी सरफराज खान मुदस्सिर हसन वजाहत अली खान महानगर अध्यक्ष अजय सिंह रावत महानगर प्रभारी गययूर आलम उस्मान थानवी फरीद अहमद वजाहत शरीफ नौशाद अली मोहम्मद शादाब नूर अहमद मुजाहिद नदीम सलमान थानवी मसरूर मिर्जा राशिद जावेद महामंत्री अरविंद शर्मा, उपाध्यक्ष केपी सिंह महामंत्री हंस कुमार संगठन मंत्री मुजाहिद नदीम दिनेश रुपडी ब्लॉक सरसावा के अध्यक्ष सचिन कुमार कुलदीप प्रकाश पांडे बरहन अली आदि ने संबोधित किया।
निजी स्कूलों के हितों की रक्षा के लिए शिक्षक संघ ने भरी हुंकार, वार्षिक अधिवेशन 9 मई को