मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 55वें जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर विश्व हिंदू महासंघ की बैठक संपन्न

Vishwa Hindu Mahasangh concludes meeting regarding preparations for Chief Minister Yogi Adityanath's 55th birthday

सहारनपुर। विश्व हिन्दू महासंघ सहारनपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को रामलीला मैदान धरनास्थल, हकीकत नगर चौक के निकट आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमवीर ने की। बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ल्वहप ।कपजलंदंजी के 55वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 8 जून 2026 को विश्व हिन्दू महासंघ सहारनपुर द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव हर्षाेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
बैठक में प्रधान प्रेम सिंह, संगठन कोषाध्यक्ष शिवकुमार, जिला महामंत्री चौ. ऋषिपाल पंवार, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, तहसील अध्यक्ष सोनू चौधरी, चौ. दीपक पंवार, चौ. अंकित त्यागी, धसान्ती विशेष चौधरी, संजय प्रमुख, प्रवेश पंकज, चौ. कृष्णपाल, सागर पंवार, अशोक पोसवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु माजी, जिला महामंत्री शर्मा, भारती, नीरखपुर, नन्दपुर समेत कई क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव रखे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *