सहारनपुर। कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाली अग्रणी संस्था श्श्री पार्श्वनाथ सेवा संघश् के वार्षिक चुनाव गत दिवस जैन बाग में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया का कुशल संचालन अमित जैन बिन्नी द्वारा किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें दीपक जैन (टैक्स एडवोकेट) को अध्यक्ष, विपुल जैन (शटरिंग वाले) को मंत्री और सुरभित जैन (सर्राफ) को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही आशीष जैन (रबड़ वाले) को उपाध्यक्ष एवं अमित जैन ष्बिन्नीष् को उपमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव के उपरांत समाज के गणमान्य लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पगड़ी एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक जैन ने संस्था के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि श्री पार्श्वनाथ सेवा संघ पिछले कई वर्षों से हजारों दिव्यांग बंधुओं को कृत्रिम अंग लगाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ चुका है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी मानव सेवा का यह पुनीत कार्य निरंतर जारी रहेगा और संगठन धार्मिक व सामाजिक क्षेत्रों में उन्नति के नए आयाम स्थापित करेगा। नवनियुक्त मंत्री विपुल जैन ने कहा कि वह सभी सदस्यों को साथ लेकर सेवा के उत्कृष्ट कार्य करेंगे। वहीं, कोषाध्यक्ष सुरभित जैन ने आगामी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सेवा कार्यों के साथ-साथ धार्मिक यात्राओं का आयोजन भी संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उपाध्यक्ष आशीष जैन और उपमंत्री अमित जैन ने भी समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही। कार्यक्रम के दौरान अमित जैन ष्बिन्नीष्, अंशुल जैन (जैना पेपर), अंकित जैन, गौरव जैन (हंस पुस्तक भंडार), मनीष जैन, अंकुर जैन समेत संस्था के कई अन्य सदस्य और खेल प्रेमी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
श्री पार्श्वनाथ सेवा संघ के चुनाव संपन्नः दीपक जैन अध्यक्ष और विपुल जैन बने मंत्री