आईटीसी रोड प्रकरण में प्रशासन और आसपा के बीच बनी सहमति

Agreement reached between the administration and ASPA in the ITC Road case

सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी के आज होने धरने का प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान लिया देर रात अस्पा सुप्रीमो सांसद चंद्र शेखर आजाद तथा उच्च अधिकारियों के बीच चली वार्ता में ते पाया कि सुबह प्रशासनिक अधिकारियों एवम् असपा सुप्रीमो द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि मण्डल के बीच घटना स्थल पर पहुँच कर पीड़ितों के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
इसी क्रम में आज सुबह प्रशासन के ओर से ए डी एम ई संतोष बहादुर ए एसपी मनोज यादव सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सी ओ मनीष इंस्पेक्टर सदर कपिल देव व अस्पा के ओर नियुक्त प्रतिनिधि मण्डल में भीम आर्मी उपाध्यक्ष कमल वालिया नकुड़ विधान सभा प्रभारी राव कैसर जोनल अध्यक्ष डी पी सिंह जिला अध्यक्ष सचिन खुराना प्रवीण गौतम आई टी सी रोड पहुंचे पीड़ितों से वार्ता की जिस में तय हुआ कि 8 मई शुक्रवार को प्रशासन एवम् सांसद चंद्र शेखर द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि मंडल एवं पीड़ितों के बीच वार्ता होगी तथा समस्या का निराकरण किया जाएगा जब तक कोई सहमति नहीं बनती तब तक निर्माण कार्य बंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *