फ्रांस के ग्रैंड मास्टर पैट्रिक लेवेट ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर

French Grand Master Patrick Levet teaches self-defense techniques

सहारनपुर। इंडियन इंटीग्रल फाइटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम इंटरनेशनल इंटीग्रल फाइटिंग ट्रेनिंग सेमिनार का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। दो दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत और नेपाल के 150 से अधिक खिलाड़ियों और कोचों ने प्रतिभाग किया।
सेमिनार में फ्रांस से आए ग्रैंड मास्टर पैट्रिक लेवेट ने खिलाड़ियों को आधुनिक मार्शल आर्ट्स और आत्मरक्षा की बारीकियों से रूबरू कराया। इस दौरान सीनियर कोचों के लिए ब्लैक बेल्ट परीक्षा का भी आयोजन हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में डॉ. नीरज जैन (पूर्व अध्यक्ष, लखनऊ विवि) और ग्रैंड मास्टर पैट्रिक लेवेट ने सफल कोचों को ब्लैक बेल्ट और प्रमाण पत्र वितरित किए।
मुख्य अतिथि डॉ. नीरज जैन ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाता है बल्कि व्यक्तित्व को भी निखारता है। उन्होंने युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच की प्रेरणा दी। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट प्रमोद तिवारी, ट्रेजरर हर्षित अग्रवाल, सुषमा, कशिश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संगठन ने भविष्य में भी ऐसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *