रेबीज मुक्त अभियान के तहत 4 महीने में 18 हजार कुत्तों का टीकाकरण

18,000 Dogs Vaccinated in 4 Months Under Rabies-Free Campaign

सहारनपुर। सहारनपुर नगर निगम प्रदेश का ऐसा पहला नगर निगम है जिसके द्वारा वृहद स्तर पर एंटी रेबीज टीकाकरण कार्यक्रम त्वरित गति से संचालित किया जा रहा है। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देशन में नगर निगम द्वारा पिछले चार महीने में ही अब तक 25 वार्डों को कवर करते हुए 18 हजार श्वानों (कुत्तों) का एंटी रेबीज टीकाकरण किया जा चुका है। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2030 तक भारत को रेबीज मुक्त बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए नगर निगम सहारनपुर गंभीरता के साथ एंटी रेबीज अभियान को गति दे रहा है।
निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी एवं एंटी रेबीज अभियान के प्रभारी डॉ. सदीप मिश्रा ने बताया कि नगरायुक्त शिपू गिरि के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय रेबीज नियत्रंण कार्यक्रम के अंतर्गत एंटी रेबीज वैक्सीनेशन की शुरुआत गत आठ जनवरी को वार्ड 40 के निगम परिसर से महापौर डॉ. अजय कुमार व नगरायुक्त शिपू गिरि द्वारा की गयी थी। उन्होंने बताया कि 300 दिन में 70 वार्डाे को पूरा करने का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष करीब चार माह में 25 वार्डाे को कवर किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि एंटी रेबीज अभियान में पंाच टीमें काम कर रही हैं। हर टीम में चार डॉग कैचर, एक वैक्सीनेटर और एक पशु चिकित्सक तथा एक वाहन शामिल है।
उन्होंने बताया कि नगरायुक्त के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों आदि के आसपास यह अभियान प्राथमिकता के साथ चलाया गया है। इसके अतिरिक्त नगर निगम द्वारा अब तक 25785 श्वानों का बंध्याकरण (नसबंदी) भी किया जा चुका है। बंध्याकरण के दौरान भी कुत्तों में एंटी रेबीज वैकसीनेशन किया जाता है। जिन श्वानों में बंध्याकरण के दौरान वैक्सीनेशन किया गया था उन्हें भी बूस्टर डोज दिया जा रहा है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि भारत सरकार के राष्ट्रीय रेबीज नियत्रंण कार्यक्रम का उद्देश्य 2030 तक भारत को रेबीज मुक्त बनाना और 2030 तक रेेबीज के कारण श्वानों से होने वाली मौतों को शून्य पर लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *