ईरान का अमेरिका को 14-सूत्रीय शांति प्रस्तावः युद्धविराम नहीं, अब पूर्ण शांति चाहिए

Iran's 14-Point Peace Proposal to the US: We want total peace now, not a ceasefire

वॉशिंगटन/तेहरान। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के साथ विवाद को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए एक नया 14-सूत्रीय शांति प्रस्ताव पेश किया है। यह प्रस्ताव पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिकी प्रशासन तक पहुँचाया गया है। हालांकि क्षेत्र में वर्तमान में युद्धविराम लागू है, लेकिन अविश्वास की गहरी खाई अभी भी दोनों देशों के बीच सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रस्ताव मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह इसका गहन अध्ययन कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक इसे स्वीकार करने या न करने पर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिए हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच मध्यस्थ के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रस्ताव की मुख्य शर्तें और मांगें
ईरान ने स्पष्ट किया है कि वह केवल अस्थायी शांति नहीं, बल्कि युद्ध का पूर्ण अंत चाहता है। इसके लिए उसने 30 दिनों के भीतर सभी विवादित मुद्दों को सुलझाने का लक्ष्य रखा है।

प्रस्ताव की प्रमुख मांगें
1- सुरक्षा गारंटीः अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को भविष्य में ईरान पर हमला न करने की लिखित गारंटी देनी होगी।
2- सैन्य वापसीः ईरान की सीमाओं के पास मौजूद अमेरिकी सेना को पूरी तरह वापस बुलाना होगा।
3- आर्थिक राहतः ईरान पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए जाएं और विदेशों में जमी हुई अरबों डॉलर की ईरानी संपत्ति को तुरंत बहाल किया जाए।
4- क्षतिपूर्तिः ईरान ने युद्ध के कारण हुए नुकसान की भरपाई की मांग भी की है।
5- क्षेत्रीय स्थिरताः लेबनान समेत पूरे क्षेत्र में चल रहे संघर्षों को समाप्त करना।
6- रणनीतिक नियंत्रणः होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए एक नए नियंत्रण तंत्र की स्थापना।
7- परमाणु अधिकारः ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को जारी रखने के अधिकार पर जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *