सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ऑनलाइन के निर्देश पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहसिन अली व महानगर अध्यक्ष मुस्तजाब (मोती) के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ो व्यक्तियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की ग्राम ताजपुरा, मोहम्मदपुर में आयोजित बैठक झझर प्रधान मो. तालिब को जिला प्रभारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, और जाटोवाला के प्रधान मो. रशीद को जिला महासचिव मनोनीत किया गया इसके अलावा गालिब प्रधान, हकन प्रधान, चौधरी करी समूह, चौधरी मुस्तकीम, विशाल पुरी, आबिद, रियासत, प्रभात सुभाष, अब्दुल सत्तार,मास्टर कुलदीप, चौधरी मनोज मोमिन मामा, चौधरी अता उर रहमान सहित सैकड़ो लोगों ने सगठन की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ओहलान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी व सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है। संगठन में कोई व्यक्ति या पद छोटा बड़ा नहीं होता सभी एक एक समान होते है। सभी संगठन की रीड होते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की परंपरा के अनुसार सभी कार्यकर्ता पीड़ित लोगों की मदद कर प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ें। बैठक मै सुनील राणा ने कहा राजनितिक पार्टी स्वार्थ की राजनीती करती है, विधायक मंत्रियो को वेतन मिलता है परन्तु और किसान यूनियन रक्षक निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने का कार्य करती है, पीड़ित को न्याय दिलाने का काम करती है।जो साथी यूनियन से जुड़े है वो गरीब, मजलूम, मजदूर, किसान, व्यापारी सभी की मदद करने का काम निस्वार्थ भाव से करें और संगठन को मजबूत करते हुवे आगे बढ़ा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ओहलान के सपनों को साकार करें।
बैठक में जितेंद्र चौधरी, सुनील शास्त्री, राहुल चौधरी, अमित ओहलान, गजेंद्र नौसरान, रूपक चौधरी, वीरेंद्र रोड़, बिल्लू त्यागी, सतपाल, मोहित चौधरी, सचिन जाट, नौसाद, गुल्फाम, गुलजार, सलमान, तौफीक आदि उपस्थित रहे।
भारतीय किसान यूनियन का सदस्यता अभियान तेज, सैकड़ों लोगों ने थामा संगठन का दामन