जनाक्रोश महिला पद यात्रा से गूंजा महानगर

The city resonated with the public outrage of the women's march.

सहारनपुर। महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को लेकर सहारनपुर महानगर में “जनाक्रोश महिला पद यात्रा” का आयोजन किया गया। यह पद यात्रा देहात विधानसभा और नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटा मंडल एवं शारदा मंडल में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महानगर मंत्री आरती शर्मा उपस्थित रहीं। इस दौरान वक्ताओं ने महिलाओं के प्रति कथित नकारात्मक सोच और दोहरे चरित्र के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
नगर विधायक राजीव गुंबर ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम जारी है। साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की नकारात्मक सोच स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर डॉ. नीलू राणा, कार्यक्रम संयोजक एवं महानगर उपाध्यक्ष शिखा कश्यप, किरन मेहता, मोनिका राजपूत, पार्षद सीमा कात्यानी, मीडिया प्रभारी हरप्रीत कौर, मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, मंत्री नितिन परमार, मुनेश त्यागी, ऋषि ठाकुर, जूली, एडवोकेट बोधराम सहित अनेक स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *