सहारनपुर। एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन (एपीआई), सहारनपुर ब्रांच का शपथ ग्रहण समारोह देहरादून रोड स्थित सिटी कन्वेंशन सेंटर में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई गई। समारोह में डॉक्टर कलीम अहमद को अध्यक्ष, डॉक्टर विकास अग्रवाल को सचिव, डॉक्टर अनुपम मलिक को कोषाध्यक्ष, डॉक्टर सौम्या जैन को वैज्ञानिक सचिव तथा डॉक्टर नरेश नौसरान को संयोजक (एन.आई.एम.सी.) की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं डॉक्टर मोहन पाण्डेय, डॉक्टर रजनीश दहूजा और डॉक्टर रीना गर्ग को उपाध्यक्ष, डॉक्टर संजीव मित्तल को अध्यक्ष (2027-2028) तथा डॉक्टर प्रवीण शर्मा को संयोजक (ए.पी.आई. बिल्डिंग) पद की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण चावला द्वारा सभी सदस्यों के स्वागत से हुई। उन्होंने पूरे वर्ष मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। सचिव डॉक्टर अंकुर उपाध्याय ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष डॉक्टर विकास अग्रवाल ने वर्षभर के आय-व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा पेश किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉक्टर कलीम अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में फिजिशियन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि मरीज सबसे पहले फिजिशियन के पास ही पहुंचता है। ऐसे में चिकित्सकों का दायित्व है कि वे मरीजों को सही दिशा और उचित परामर्श प्रदान करें। इस अवसर पर डॉक्टर मोहन सिंह, डॉक्टर डी.के. गुप्ता, जयपाल चंद, डॉक्टर महेश चन्द्रा, डॉक्टर अतुल जैन, डॉक्टर संजीव मिगलानी, डॉक्टर रेणु शर्मा, डॉक्टर प्रवीण मित्तल, डॉक्टर इंदिरा सिंह, डॉक्टर रवि ठक्कर, डॉक्टर संदीप गर्ग, डॉक्टर नीलम गर्ग, डॉक्टर शलभ जैन, डॉक्टर राजीव गर्ग, डॉक्टर राजेश शर्मा, डॉक्टर सुदर्शन नागपाल, डॉक्टर नीतू जैन, डॉक्टर साक्षी मलिक, डॉक्टर रितु जैन, डॉक्टर अंशुल गुप्ता, डॉक्टर रजत बंसल, डॉक्टर ननीता चन्द्रा, डॉक्टर संजीव अग्रवाल सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे।
एपीआई सहारनपुर का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, डॉ. कलीम अहमद ने संभाली कमान