सहारनपुर। थाना गंगोह, पुलिस द्वारा ट्यूबैल से चोरी की घटना का अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किया हुआ करीब 15 किलो अधजला तार बरामद हुआ। आज वादी सुरेशपाल पुत्र नरपत सिंह निवासी ग्राम सराजपुर तकीपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर द्वारा अज्ञात चोर द्वारा वादी के ट्यूबैल से चोरी कर लेने के सम्बन्घ में थाना गंगोह पर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी।
एसएसपी के निर्देशन मे चोरी की घटनाओ के अनावरण व अभियुक्तगणों की गिरतारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक थाना गंगोह संजीव कुमार के कुशल नेतृत्व में आज थाना गंगोह पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर रीगल उर्फ अक्षय पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम सिकन्दरपुर उर्फ गौसगढ थाना गंगोह जनपद सहारनपुर, अमित पुत्र सोमपाल निवासी ग्राम सिकन्दरपुर उर्फ गौसगढ थाना गंगोह जनपद सहारनपुर 3. गौरव पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम सिकन्दरपुर उर्फ गौसगढ थाना गंगोह जनपद सहारनपुर लखनौती रोड से ग्राम बुढ्ढाखेडा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो के कब्जे से 15 किलो अधजला तार बरामद हुआ ।
ट्यूबवेल से तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार