नेहरू मार्केट व्यापार मंडल ने लगाया भव्य रक्तदान शिविर

Nehru Market Business Board organised a grand blood donation camp.

सहारनपुर। नेहरू मार्केट व्यापार मंडल के तत्वाधान में एफबीडी संस्था के सहयोग से जुबली पार्क में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक चावला, चेयरमैन विजय चावला, संयोजक अनिल गुप्ता, महामंत्री विजय कुमार एवं संरक्षक मास्टर भाई एहसान द्वारा फीता काटकर विधिवत रूप से किया गया।
रक्तदान शिविर के संयोजक विशाल लूथरा, सरदार गगनदीप सिंह, सरदार परविंदर सिंह एवं कोषाध्यक्ष अमित गुलाटी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम का संचालन विजय शर्मा एवं रोहित गुलाटी की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर नेहरू मार्केट के अनेक व्यापारी बंधुओं ने रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। साथ ही, व्यवस्था में भी सक्रिय सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। रक्तदान शिविर में उत्साहपूर्ण भागीदारी ने समाज में सेवा और सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। रक्तदान में मुख्य रूप से सोनिया कपूर, नंदिनी बाटला, विनीत, अर्जुन, उदित, विजय चावला, गगनदीप सिंह, परविंदर सिंह, रोहित गुलाटी, अनिल गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *