सहारनपुर। थाना गागलहेडी साइबर हेल्प डैस्क टीम द्वारा साइबर फ्रॉड मे ठगी गयी कुल 10,000 रुपये की शत-प्रतिशत धनराशि पीडित के खाते में वापस करायी गयी।
जानकारी के अनुसार गत 12 अप्रैल 2026 को पीडित अबुजर पुत्र तज्जवुर निवासी सैय्यद माजरा थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर द्वारा आनलाइन साइबर पोर्टल पर अपने साथ 10000 रूपये की ठगी हो जाने के सम्बन्ध में साइबर पोर्टल पर शिकायत सं. 23104260070669 दर्ज करायी थी। एसएसपी के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम व साइबर फ्राड में ठगी गयी धनराशि पीडितों के खाते में वापस कराये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर, नोडल अधिकारी (साइबर अपराध) एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना गागलहेडी पर साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा23 अप्रैल को साइबर शिकायत संख्या 23104260070669 में प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड में की राशि 10000 रुपये की शत प्रतिशत धनराशि पीडित के खाते में वापस करायी।
साइबर फ्रॉड के शिकार पीड़ित को दिलाए शत-प्रतिशत पैसे वापस