क्षत्रिय महासभा ने समाज सुधार के लिए कड़े कदम उठाने का किया आह्वान

Kshatriya Mahasabha calls for taking strong steps for social reform

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा के प्रदेश कार्यालय (प्रताप क्लिनिक) पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ठा. कान सिंह राणा ने संगठन का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नई नियुक्तियों में ठा. प्रदीप राणा चेयरमैन को प्रदेश उपाध्यक्ष, ठा. शिवकुमार को प्रधान संगठन मंत्री और ठा. विजेन्द्र भारी को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर गंभीर मंथन किया। समाज सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए वक्ताओं ने शादियों में श्मिलाईश् जैसी प्रथाओं को रोकने और मृत्यु संस्कार (तीजे) में भीड़ न जुटाकर केवल रस्म-पगड़ी तक सीमित रखने का आह्वान किया। इसके अलावा, बदलते परिवेश में व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से प्राप्त निमंत्रण को ही पर्याप्त समझने और फिजूलखर्ची कम करने जैसे मुद्दों पर भी विचार रखे गए। बैठक में आगामी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती को पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिलाध्यक्ष ठाकुर ज्ञानेन्द्र राणा ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ठा. कानसिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप राणा, प्रभारी विजेन्द्र राणा, प्रदेश सचिव प्रमोद राणा प्रधान, प्रदेश सचिव विजेन्द्र राणा, संगठन मंत्री शिवकुमार राणा, प्रदेश सचिव (युवा) अनुज राणा, मण्डल अध्यक्ष ऋषिपाल आडवाणी, डॉ. नीलू राणा, जिला सचिव डॉ. हुकम सिंह, जिलाध्यक्ष (युवा) रामसेतु राणा और जिला सचिव (युवा) निर्भय सिंह सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *