सहारनपुर। संत निरंकारी मिशन की ओर से बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में ‘मानव एकता दिवस’ 24 अप्रैल को मनाया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के सान्निध्य में देहरादून रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में सत्संग आयोजित हुआ। ब्रांच संयोजक हरबंस लाल जुनेजा ने बताया कि देशभर के हजारों सत्संग केंद्रों पर भी कार्यक्रम हुए। संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा के अनुसार पूरे देश में 200 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगे। इनमें करीब 40,000 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। उन्होंने बताया कि सालभर में देशभर में 705 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। मिशन पिछले चार दशक से रक्तदान कर रहा है। अब तक 9,174 शिविरों में 15,00,230 यूनिट रक्त एकत्र किया जा चुका है। युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह ने युवाओं को नशामुक्त जीवन और समाजसेवा की प्रेरणा दी थी। बाबा हरदेव सिंह ने “रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं” का संदेश दिया था।
संत निरंकारी मिशन ने मनाया मानव एकता दिवस, देश भर में 40,000 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित